संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। उप्र विद्युत संघर्ष समिति के आवाह्न पर लगातार 15वें दिन सोमवार को भी डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बैदोलागढ़ स्थित विद्युत डिवीजन कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर विद्युत कर्मियों ने सरकार से बिजली निगम के प्रस्तावित निजीकरण के फैसले को जनहित में वापस लेने की मांग की। धरना दे रहें कर्मचारियों ने दोहराया किया कि जब तक सरकार सार्वजनिक रूप से बिजली निगम के निजीकरण के अपने फैसले को वापस लेने का एलान नही करती है, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन ऐसे ही गांधीवादी तरीके से चलता रहेगा। इस दौरान नीरज कुशवाहा, अजय वर्मा, नवनीत कुशवाहा, पवन, सुशांत शर्मा, शैलेंद्र मौजूद रहें।