फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसएसबी ने स्कूली बच्चों को कराया इंडो-नेपाल बॉर्डर का भ्रमण

Fri, 28 Jul 2023 10:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
एसएसबी ककरहवा चौकी पर छात्र छात्राओं को जनकारी देते चौकी निरीक्षक अखिलेश कुमार।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी 43वी वाहिनी ककरहवा चौकी के जवानों ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत बरगदवा स्थित निजी विद्यालय के 50 छात्रों को सीमा चौकी का भ्रमण कराया।
विज्ञापन


वहां जिज्ञासु छात्रों ने आयुधों को देखा व जवानों से जाना कि किस प्रकार हमारे जवान सीमा पर तैनात रहकर देश सेवा का कार्य करते हुए दुश्मनों का मुकाबला करते है। इसके अलावा छात्रों ने सीमा पर जा कर नो मेन्स लैंड, बार्डर पर स्थित पिलर आदि की भौगोलिक जानकारियां ली। ककरहवा चौकी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को सशस्त्र सीमा बल के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सीमा पर तैनात हमारे जवान देश की सुरक्षा व समाज की उन्नति के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहते हैं। इस दौरान एसएसबी के उनि माधव गुप्ता, दिलीप कुमार,राजेश कुमार अंकिता कुमारी, मानव सेवा संस्थान से नीलू व विद्यालय परिवार से जफरुल्लाह, ममता चौधरी, अशोक त्रिपाठी,विनोद मणि त्रिपाठी, राहुल पांडेय, इस्मतुल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें