फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भैंस नहलाने गए किशोर की तालाब में डूबकर मौत

Fri, 28 Jul 2023 10:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के शक्तिनगर में शुक्रवार सुबह भैस नहलाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिस्कोहर कस्बा के शक्तिनगर निवासी चंद्रभान विश्वकर्मा का पुत्र विकास विश्वकर्मा (12) चाचा व अन्य लोगो के साथ वार्ड के दक्षिण भैंसी गांव के पास तालाब में भैंस नहलाने के लिए गया था। बताया जाता है कि तालाब में उतरी भैंस गहराई की ओर चली गई। इस पर विकास रस्सी पकड़कर भैंस को रोकना चाहा, लेकिन वह भी रस्सी के साथ खींचकर गहराई में चला गया, इससे वह डूब गया। तालाब किनारे बैठे अन्य बच्चों ने शोर मचाया, इस पर पास में मौजूद मृतक के चाचा भागकर तालाब पर पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश करने लगे लेकिन वह भी डूबने लगे। तब तक आसपास के खेत में मौजूद अन्य ग्रामीण भी तालाब पर पहुंच गए और डूबे विकास और उसके चाचा राम कैलाश (14) को तालाब से बाहर निकाला। परिवार के लोग बेहोश किशोर व उसके चाचा को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डाक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया और उसके चाचा हालत ठीक बताया। मृतक विकास दो भाई बहन में सबसे बड़ा था और परिवार का लाडला था। वह वार्ड स्थित प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। विकास का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर एसओ त्रिलोकपुर सूर्य प्रकाश सिंह मय टीम व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, सभासद अवधेश शर्मा पहुंच गए। एसओ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें