लोटन। कोतवाली क्षेत्र चौकी बीओपी भुसौला कैंप से भारी मात्रा में चावल नेपाल सीमा क्षेत्रों में भेजने की फिराक में था। सीमा चौकी भूसौला के कमांडेंट सुधीर घोष सहायक को सूचना मिली कि शाम को तस्करी होगी। इसके आधार पर गश्त पार्टी ग्राम भुसौला अदाई के लिए रवाना हुई। गश्त पार्टी जब ग्राम भुसोला अदाई के पास पहुंची तो देखा कि एक बोलेरो पिकअप बाग में सामान लाद कर खड़ी है। पूछताछ कराने पर गाड़ी सवार ने बताया कि गाड़ी में चावल लदा है, जो नेपाल ले जाने के फिराक में है। चावल व आरोपी को हिरासत में लेकर सीमा शुल्क निवारक कार्यालय ककरहवा के सुपुर्द किया जा रहा है। पूछताछ में अपना नाम राकेश निवासी ग्राम भरमी बताया अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है। संवाद
सड़क हादसे में दो जख्मी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर डफरा पुल के पास सोमवार देर शाम को बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से शोहरतगढ़ भेजा। घायलों में मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के टेडवा गांव निवासी सुरेंद्र, बेलास शामिल हैं। वह किसी काम से शोहरतगढ की तरफ गए थे। यह लोग वापस घर की तरफ जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। संवाद