फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिविवि कैंपस के पहले दो छात्रों ने हासिल की पीएचडी की डिग्री

Sun, 24 Sep 2023 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में शोध प्रवंध की जांच करते प्रो. दीपक बाबू। स्त्रोत्र आयोजक
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के वाणिज्य विभाग में कैंपस का पहला पीएचडी साक्षात्कार संपन्न हुआ, जिसमें वाणिज्य में 2020 से शोध कर रहे हैं। दो छात्रों को पीएचडी साक्षात्कार का प्रमाण पत्र देते हुए छह महीने के अंदर शोध प्रबंध जमा करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

सिविवि के वाणिज्य संकाय में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व शोध छात्रों ने पीएचडी की पढ़ाई पूरा कर चुके छात्रों से शोध के बारे में संपूर्ण जानकारी ली, जिसमें छात्रों व प्राध्यापकों ने अनेक प्रश्न पूछे। उनके पूछे गए सभी प्रश्नों का संतोष जनक उत्तर पाने पर दोनों शोधार्थियों को प्रमाणपत्र दे दिया गया और उन्हें छह माह के अंदर शोध की गई सभी शोध प्रबंध को जमा करने का निर्देश दिया गया।
वाणिज्य संकाय के डीन प्रो दीपक बाबू ने बताया कि विश्वविद्यालय कैंपस से पहले दो छात्रों को पीएचडी का प्रमाण पत्र दिया गया है। उन्होंने 2020 से ही अपने शोध पर काम करना प्रारंभ कर दिया था, तीन वर्ष पूरा होने के बाद शनिवार को वाणिज्य संकाय में सभी विभाग के प्रोफेसर व सभी शोधार्थियों के बीच में आकर उनके पूछे हुए प्रश्नों का सही उत्तर दिए हैं। परिसर के सभी अध्यापकों से जानकारी प्राप्त कर दोनों छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रो सौरभ, डॉ अखिलेश दिक्षीत, डॉ मनीष शर्मा, डॉ दिनेश प्रसाद, डॉ शिवम शुक्ला, डॉ विमल चंद्र वर्मा, डॉ दीपक जायसवाल व शोधार्थियों में हरसा, सनवाल, प्रज्ञा दुबे, प्रतिक पांडेय, शुभम आर्या, शिव प्रसाद मौर्या, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें