युवा पेज के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर चार खेलों की प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला/पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं के लिए जनपदीय ट्रायल 12 अक्तूबर से शुरू होंगे। जिमनास्टिक, कुश्ती, बैडमिंटन, हैंडबाल का ट्रायल चयन होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया जाएगा।
क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय ट्रायल होगा। जिम्नास्टिक महिला/पुरुष, कुश्ती पुरुष, बैडमिंटन महिला /पुरुष, हैंडबाल महिला/पुरुष वर्ग के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल होंगे।
खेल का नाम
वर्ग
जिला स्तर की तिथि
मंडल स्तर की तिथि
जिमनास्टिक महिला 12 से 13 अक्तूबर 16 से 18 अक्तूबर
जिमनास्टिक पुरुष 12 से 13 अक्तूबर 16 से 18 अक्तूबर
कुश्ती पुरुष 12 से 13 अक्तूबर 19 से 21 अक्तूबर
बैडमिंटन महिला
19 से 20 अक्तूबर 26 से 28 अक्तूबर
बैडमिंटन पुरुष 19 से 20 अक्तूबर 26 से 28 अक्तूबर
हैंडबाल महिला
16 से 17 अक्तूबर 29 अक्तूबर से एक नवंबर
हैंडबाल पुरुष 18 से 20 अक्तूबर छह से नौ नवंबर