सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक माह लगातार खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार जीतने के मौके मिलेंगे, जबकि खेल प्रेमी भी रोमांच देखकर आनंदित होंगे। खेल विभाग और विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिताओं को कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम तीन दिसंबर से दो जनवरी तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होनी है। विभिन्न खेलों का आयोजन होने से खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा को दिखाने का एक और मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर को दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतियोगिता कराई जाएगी।
उसके बाद पांच, छह व सात दिसंबर काे बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। जबकि 14, 15 व 16 दिसंबर को बेसिक विभाग की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें बस्ती और संतकबीरनगर के खिलाड़ी भी दमखम दिखाएंगे। बताया कि 17 दिसंबर से 30 दिसंबर तक गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट लीग मैच होंगे जबकि 31 दिसंबर से दो जनवरी तक युवा कल्याण विभाग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी।