फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पत्नी की पढ़ाई के लिए नकदी और जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा कस्बे के निजी अस्पताल में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर को एसओजी और इटवा पुलिस ने गांव के पास से दबोच लिया। चोरी करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसी अस्पताल में काम करने वाली महिलाकर्मी का पति है। पत्नी को जेएनएम में दाखिले के लिए उसे रुपये की जरूरत थी। इसलिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ऐसी उसने पुलिस की पूछताछ में जानकारी दी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7.80 लाख रुपये और आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया। पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि इटवा कस्बे के निजी अस्पताल में 31 जुलाई को चोरी की वारदता हुई थी। इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए टीम लगी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें