फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में रोड पर चलने के लिए गति सीमा निर्धारित, नियम तोड़ने पर भरना पड़ेगा जुर्माना

Thu, 18 Jun 2020 06:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो श्याम सुंदर तिवारी, सिद्धार्थनगर।

सार

  • किस मार्ग पर कितनी स्पीड में चलेंगे, शासन ने जारी की गाइडलाइन
  • वाहन के प्रकार के हिसाब से निर्धारित की गई वाहनों की गति
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब निर्धारित गति सीमा से अधिक चले तो जुर्माना देने के लिए तैयार रहिए। शासन ने यूपी के  सिद्धार्थनगरजिले की सड़कों पर गति सीमा निर्धारित कर दी है। किस सड़क पर कितने रफ्तार में चलना है यह व्यवस्था अब जिले में भी लागू हो गई है। शासन से पत्र आने के बाद संभागीय परिवहन विभाग तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

 
ओवरलोड वाहनों से सड़कों की बिगड़ती स्थिति और वाहन के तेज गति में चलने से होने वाले हादसे को रोकने के लिए सरकार हर प्रकार से प्रयासरत है। बावजूद इसके हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। हादसों को रोकने के लिए शासन ने जिले में वाहनों की रफ्तार सीमा का तय कर दिया है।

जनपद में किस मार्ग पर कौन वाहन की कितनी गति में चल सकेगा। इसके लिए बाकायदा लिस्ट जारी कर दी गई है। अगर निर्धारित गति से तेज चलते हुए कोई पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शासन से पत्र आने के बाद संभागीय परिवहन विभाग तैयारी में जुट गया है। एआरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि शासन से पत्र आया है। आदेश का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गति में चलेंगे वाहन

  • नौगढ़-बस्ती मार्ग पर जोगिया से बांसी के बीच में दो पहिया 30, सात सीट वाले वाहन 50, आठ से 12 सीट वाले 50 और समस्त माल वाहक 40
  • नौगढ़ -बास्ती मार्ग सनई से शोहरतगढ़ बाइक 40, सात सीट 50, आठ से 12 सीट 60, समस्त माल वाहन 50
  • नौगढ़-कप्तानगंज गोरखपुर बाइक 40, सात सीट 60, आठ से 12 सीट 60, माल वाहक50
  • नौगढ़-बर्डपुर मार्ग पुलिस फायर स्टेशन से बर्डपुर मोहाना बाइक 40, सात सीट60, आठ से 12 सीट 50, माल वाहक 50
  • नौगढ़- बस्ती मार्ग बांसी से तिलौली बाइक40, सात सीट 60, आठ से 12 सीट 60 और माल वाहक 50
  • नौगढ़-बस्ती मार्ग रानीगंज से इटवा बाइक40, सात सीट 60, आठ से 12 सीट 60 और माल वाहक 50
  • नौगढ़ रेलवे स्टेशन से पिठनी सोहांस मार्ग पर पिठनी चौराहा से सोहांस बाइक 30, सात सीट 50, आठ से 12 सीट 50 और माल वाहक 40
  • पुरानी नौगढ़-महापाली मार्ग ग्रामीण सड़क पुरानी नौगढ़ हनुमागढ़ी मंदिर से बर्डपुर ब्लॉक मार्ग पर बाइक20, सात सीट 40, आठ से 12 सीट 40 और माल वाहक 30 किलो मीटर की रफ्तार में चल सकेंगे।

गति होगी नियंत्रित, हादसे में आएगी कमी
जानकारों का मानना है कि अगर वाहनों की गति निर्धारित हो जाएगी तो लोग डर करके चलेंगे। रफ्तार कम रहेगा तो हादसे कम होंगे। हादसे में काफी कमी आएगी। यह अच्छा निर्णय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें