नेपाल कृष्णानगर श्रींलक्ष्मी नारायण मंदिर में लोगो को हवन पूजन में उपस्थित श्रद्धालु।
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के औदही कला में शुक्रवार रात रामलीला का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष गंगाराम तिवारी ने आरती कर किया। इसके बाद गांव के कलाकारों द्वारा नारद, मोह, रावण अत्याचार, रामजन्म तक का मंचन किया गया।
इस दौरान पूरा पंडाल भए प्रकट कृपाला... से गूंज उठा। इस दौरान अतीकुर्रहमान, शिवपूजन, विनय शुक्ल, शिवम, रामकुमार गुप्ता, संदीप वरुण, कौशल गुप्ता, रमेश गुप्ता, रविकांत आदि मौजूद थे। संवाद