फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवतियों-बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवतियों-बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पुराना नौगढ़ में शुभारंभ, जनवरी 2021 तक चलेगा
प्रत्येक एएनएम सेंटरों पर लगेगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ की ओर से लखनऊ में रविवार को त्रैमासिक विशेष टीकाकरण अभियान का विधिवित शुभारंभ किया गया। इसके बाद जिले में भी हलचल बढ़ गई है। सोमवार को विशेष अभियान का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पुराना नौगढ़ में विशेष टीकाकरण अभियान का शुुभारंभ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी की अगुवाई में हुआ। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुधवार और शनिवार के अतिरिक्त सोमवार को टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान में उन गर्भवतियों व बच्चों को चिह्नित किया गया है, जो अभी तक संपूर्ण या आंशिक रूप से टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। अक्तूबर में सर्वे कराकर ऐसे कुल 3217 गर्भवतियों और 2968 बच्चों को चिह्नित किया गया है। जिन्हें तीन माह (नवंबर 2020 से जनवरी 2021) 297 एएनएम की ओर से अतिरिक्त शिविर लगाकर टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा। इस अभियान में लाभार्थियों को टीडी एक, टीडी दो एवं टीडी बूस्टर तथा बच्चों को बीसीजी, हेपेटाइटिस बी, ओपीबी, पेंटावेलैंट, एफआइपीवी, पीसीवी, रोटा, एमआर, विटामिन ए की खुराक देकर शत-प्रतिशत प्रतिरक्षित किया जाएगा। ताकि इन महिलाओं एवं बच्चों को टिटनेस, टीबी, गला घोंटू, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, खसरा, रूबेला, निमोनिया, डायरिया और रतौंधी जैसी बीमारियों से बचाया जा सके। इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत मौर्य, डीएमसी यूनिसेफ अमित शर्मा, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ. अनार सिंह, यूएनडीपी प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला, बीएमसी यूनिसेफ अयाज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ की स्टाफ नर्स अनामिका सिंह आदि स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें