फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के लिए 13 तक विशेष अभियान

Sat, 09 May 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रेशर हाॅर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं है। 13 मई तक इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें पकड़े जाने के बाद जुर्माना के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। अभियान में पुलिस, एआरटीओ की संयुक्त टीम काम करेगी।
विज्ञापन

बढ़ते हुए सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियम के प्रति जागरूक करने के साथ ही नियम को सख्त बना रही है। इससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। प्रेशर हाॅर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण और हादसों को देखते हुए शासन सख्त हो गया है। इसके लिए विशेष जांच अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें 13 मई तक विशेष अभियान चलेगा। इसमें पुलिस, एआरटीओ की टीम संयुक्त रूप से काम करेगी। इसमें छह बिंदुओं पर काम करेगी।
अभियान के तहत प्रदेश में टारगेट ओरिएंटेड विशेष अभियान चलाकर प्रेशर हाॅर्न और हूटर हटाए जाएंगे। इसके साथ ही ऐसे वाहनों को जब्त किया जाएगा जो मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर रहे हैं। इनसे उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों और इससे जनसुरक्षा पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के संबंध में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए ट्रांसपोर्ट यूनियनों, मोटर गैराज और वर्कशॉप संचालकों के साथ बैठकें आयोजित की जाएगी। बैठक का कार्यवृत्त एवं जीपीएस टैगिंग फोटो उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही संभागीय परिवहन विभाग के हेल्पलाइन नंबरों (1800 1800 151 एवं 149) का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा, ताकि इन पर प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लिया जाए।
विज्ञापन

एआरटीओ संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दो पहिया वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर न लगवाएं, यदि पहले से लगा हो तो उसे तुरंत हटवा लें। 13 मई तक चलने वाले विशेष अभियान में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें