फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के मार्ग में बने गड्ढों में सपाईयों ने लगाए बेहए की डाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने सड़क के गड्ढों में लगाई ‘बेहया की डाल’
विज्ञापन

विधायक के गांव जाने वाली सड़क बदहाल, विरोध का जताया रोचक तरीका
सड़क में बने गड्ढों की मरम्मत नहीं होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक श्यामधनी राही के गांव जाने वाले नौगढ़ सोहास मार्ग पर बने गड्ढों में बेहया पौधे की डाल लगाकर विरोध जताया। सोहांस बाजार में सड़क के गड्ढों में बेहया लगाते हुए पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि इस सरकार और स्थानीय विधायक को जनता की परेशानियों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक इसी मार्ग से प्रतिदिन घर जाते हैं लेकिन उन्हें सड़क में बने गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं। जबकि प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर सांसत झेल रहे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्रासना त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान सरकार को जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, लोग बेरोजगारी, महंगाई की मार तो झेल ही रहे है साथ ही उन्हें विकास नहीं होने का दर्द भी सहना पड़ रहा है। इस दौरान युवजन सभा की प्रदेश सचिव शुभांगी, सोनू यादव, शशांक त्रिपाठी, जोखन चौधरी, घनश्याम, विद्यासागर साहनी, गोलू पासवान, राधेश्याम वर्मा, चंद्रमणि आदि ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें