फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
सपा कार्यालय से विरोध प्रदर्शन करते कलेक्ट्रेट के लिए निकले कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। किसानों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ को मोर्चा खोला। शनिवार को पार्टी कार्यालय से पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया।
सपा के पूर्व विधायक व निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अगुवाई में सपाई कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार को जनता और व्यापारी विरोधी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र में कहा गया है कि जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद कराया जाए। सभी सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराई जाए। क्रय केंद्रों को सक्रिय किया जाए। कलेक्ट्रेट में बने वाहन स्टैंड से लोगों को राहत दिलाने, सरकारी भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे लोगों को न उजाड़ने, निकाय चुनाव में आरक्षण शासनादेश के अनुसार कराने, क्षेत्र पंचायतों में मनरेगा योजना से कार्य कराने, मेडिकल कालेज में नए सिरे से नियुक्ति कराने व बांसी में व्यापारियों पर लगे जुर्माना को निरस्त करने की मांग की गई है। इस दौरान विधायक सैयदा खातून, इदरीश पटवारी, चमन आरा राईनी, उग्रसेन सिंह, विजय पासवान, मो. जफर, अजय यादव, रामू यादव, परवेज अहमद, राम सेवक लोधी, घनश्याम जायसवाल, जोखन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें