इटवा में ईसीजी सेंटर बंद मिलने पर नोटिस चस्पा करती जांच टीम। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बंद मिले पैथोलॉजी केंद्र, टीम ने चस्पा किया नोटिस
इटवा। कस्बे के पैथोलॉजी केंद्रों की जांच करने आई स्वास्थ्य विभाग की टीम को नोटिस चस्पा कर लौटना पड़ा। भनक लगते ही अधिकतर संचालक ताला लगा फरार हो गए थे।
डिप्टी सीएमओ डॉ. एके आजाद ने बताया कि सात पैथोलॉजी केंद्रों पर जांच के लिए पहुंचे थे लेकिन वहां ताला लगा मिला। इन सभी के यहां नोटिस चस्पा कर दिया गया है। दोबारा जांच के लिए छापा मारा जाएगा। ये लोग सात दिनों के अंदर अगर वैध कागजात नहीं दिखाते हैं तो इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में शैलेंद्र सिंह, राम जी, सुबास सिंह शामिल रहे। संवाद