फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

बांसी में महंगाई के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने महंगाई, अपराध सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को बांसी में सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। कचहरी से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपा। मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि इस सरकार में महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबता चला जा रहा है। लूट, हत्या, बलात्कार और अपहरण की घटना आम हो गई है। मगर नियंत्रण करने में सरकार नाकाम है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अंबिकेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह सरकार सिर्फ समाज को बांटने का काम कर रही है। प्रदेश का आम जनमानस तबाह और बर्बाद है। लोग महंगाई, बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे। शुभांगी भारत ने कहा की यह सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। इसे गरीबों की पीड़ा का एहसास नहीं है। युवजन सभा के कार्यकर्ता पुरानी कचहरी से प्रदर्शन करते हुए तथा सरकार विरोधी नारा लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राकेश दुबे, अनीता दुबे, मोनू दुबे, अरुण चौधरी, मो. हारून, इम्तियाज, राहुल यादव, कौसर अजीम, संदीप जायसवाल, सुरेंद्र यादव, संजय यादव, विशाल पांडेय, अनुराग श्रीवास्तव, सद्दाम शाह, संजय दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें