फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के बल पर फिर सत्ता में आएगी सपा

Thu, 10 Nov 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में दीपावली मिलन समारोह को संबोधित करते सपा नेता उग्रसेन सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शोहरतगढ़। ब्लाक सभागार कक्ष में दीपावली मिलन समारोह के तहत ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लाक प्रमुख नीलिमा सिंह व प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिस आधुनिकीकरण, महिला सुरक्षा एवं सषक्तिकरण, मुफत इलाज, 108, 102 समाजवादी एंबुलेंस सेवा, किसानों के लिए मुफत सिंचाई, किसान माफी ऋण, कृशक दुर्घटना बीमा, डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना, जनेश्वर मिश्र ग्राम विकास योजना, लोहिया ग्रामीण आवास योजना, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे, मेट्रो रेल परियोजना, शहरी क्षेत्रों में सुविधा, शिक्षा का विस्तार, कन्या विद्याधन योजना, समाजवादी पेंशन योजना, समाजवादी श्रवण यात्रा, अल्पसंख्यक कल्याण योजना, समाजवादी आवास योजना, समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर ला खडा किया है।
उन्होंने कहा कि हमारे सरकार की मात्र एक मंषा है, उम्मीदों के प्रदेश उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेष बनाने का है। विकास कार्यो के दम पर ही निश्चित रूप से 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी की सरकार दुबारा सत्ता में आएगी। ब्लॉक प्रमुख नीलिमा सिंह ने कहा कि प्रकाष पर्व आपसी सौहार्द व प्रेम का पर्व है। लोगों को गिले शिकवे भूलकर समाज में सौहार्द के साथ एकदूसरे के सुख दुख में बराबर का योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र व प्रदेश के विकास के लिए लोग अखिलेश सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में अपना योगदान देकर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम करें। इसके बाद लोगों में मिठाई भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामना दी गई। कार्यक्रम में समापन के दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान बीडीओ संजय नायक, प्रधान सदानंद उपाध्याय, अभय प्रताप सिंह, अबू शहमा, मोनू, कपूरचंद, महेंद्र यादव, पप्पू गुप्ता, विनोद सामंत, संजय श्रीवास्तव, बेचन षुक्ल, रामपाल चौधरी, श्रवण जायसवाल, बनारसी साहनी, श्रवण पटवा, रवि चौधरी व एडीओ पंचायत मोहम्मद मुस्तकीम, राकेश पाठक, राधेष्याम चौधरी, बालकृष्ण, सुखदेव, मकसूद और राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें