फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर उजागर हुई सपा की कलह

Tue, 10 May 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में आयोजित सभा में सपा कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समाजवादी जनसंदेश यात्रा के अंत के साथ ही डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में सपा के दो नेताओं के बीच रार भी सतह पर दिखी। आलाकमान के निर्देश के बावजूद इस क्षेत्र में दो सभाएं हुईं। दोनों की नेताओं ने अपनी ताकत दिखाते हुए आरोप-प्रत्यारोप भी खूब लगाए। एक नेता ने पार्टी के घोषित प्रत्याशी पर जनविरोधी होने का आरोप लगाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।
विज्ञापन

डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से सपा ने विधायक मलिक कमाल यूसुफ को प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि इससे पहले दौड़ में रामकुमार यादव चिनकू नंबर एक पर थे। टिकट कटने के बाद से ही दोनों में गतिरोध बना हुआ है। पूरी साइकिल यात्रा में चिनकू हावी नजर आए तो अंतिम दिन उन्होंने खुले मंच से विधायक पर हमला बोलकर अपने इरादे जता दिए।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुई जनसभा में चिनकू यादव ने कहा कि सपा ने 2012 के विधानसभा चुनाव के पहले जनता के बीच जो वायदे और घोषणाएं की थी उसे सरकार ने चार वर्ष में ही पूरे कर दिए।
विज्ञापन

विकास कार्यों के बूते 2017 में सपा पुन: पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने डुमरियागंज विधायक को जनविरोधी ठहराते हुए कहा कि अपने पूरे कार्यकाल में विधायक ने डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में एक भी उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं किया, जबकि वह लगातार जनता के सुख-दुख और चौमुखी विकास के लिए जुटे हैं।
सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष गरीबदास गौतम, सपा जिला उपाध्यक्ष अफसर रिजवी, ताकीब रिजवी, दीनेंद्र दत्त उर्फ छोटे यादव, जगराम यादव, दिलीप पांडेय, अनिल गौतम, बद्री गुप्ता, फजलेरब, घिसियावन यादव, रामचंद्र चौरसिया, शिवराम सिंह, पप्पू मलिक, लक्की शुक्ला, विशाल सोनी, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, एबी मलिक, मुरारी पांडेय, डब्लू बीडीसी, मलिक रियाजुद्दीन, सतराम वर्मा, विजय लाल, जिंपी भाटिया, मो.जमाल मुन्नू, गोबरे आदि मौजूद रहे।
सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता जगदंबा प्रसाद मिश्रा व संचालन लवकुश तिवारी ने किया। इस दौरान भाजपा के झिनकन अग्रहरि, हियुवा के ज्ञानेश्वर उर्फ मगन पांडेय, बसपा के इजहार अहमद, सफी अहमद, जुबेर व मकसूद, कांग्रेसी से अनवारूलहक ने सपा की सदस्यता ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें