फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनी बाजार में सपा ने चलाया सदस्यता अभियान

विज्ञापन
शोहरतगढ क्षेत्र के बभनी बाजार में सपा की सदस्यता दिलाते सपा नेता डॉ. धीरेद्र यादव। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बभनी बाजार में सपा ने चलाया सदस्यता अभियान
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। क्षेत्र के बभनी बाजार में बुधवार को सपा ने सदस्यता अभियान चलाया। क्षेत्र के कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपाइयों ने बैठक कर महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर भाजपा सरकार को विफल बताया।
सपा नेता डॉ. धीरेंद्र यादव ने कहा कि सपा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक सदस्य बनाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें। साथ ही उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और सपा कार्यकाल में शुरू हुईं योजनाओं को बताएं। आज भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। आम आदमी घर का खर्च नहीं चला पा रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि लोगों को भाजपा के झूठे वादे की याद दिलाए। मोदी सरकार ने महंगाई रोकने का वादा किया था। लेकिन, जो सिलिंडर 400 रुपये में मिलता था, वह आज 1150 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान पर हैं। सरकार महंगाई को कम करने के बजाय उसे बढ़ा रही है। इस दौरान मंजूर खान, अब्दुल हन्नान, अदील अहमद, रामजीत, नियामत अली, लालजी, नर्वदेश्वर, बीरेंद्र कुमार, आरके आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें