फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका

Tue, 22 Dec 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी बस तिराहे पर मंगलवार को सपा नेता निसार बागी के नेतृत्व में बौद्ध परिपथ एनएच 730 के खस्ताहाली के विरोध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


प्रदर्शन करते हुए केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ नारे लगाए। यहां हुई सभा में निसार बागी ने कहा तीन माह पहले हमने इसी तिराहे पर जाम लगाकर सड़क बनाने की मांग की थी, तब एसडीएम ने स्वयं आकर मांग पत्र को केन्द्र सरकार तक पहुंचाने का वादा किया था।

आज तक स्थिति नहीं सुधरी है। सांसद व उनके प्रतिनिधि सड़क बनवाने की केवल बयानबाजी करते हैं। इस महत्वपूर्ण सड़क से जापान, श्रीलंका, भूटान, इंडोनेशिया आदि देशों के बौद्धिष्ठ कुशीनगर, श्रावस्ती,  कपिलवस्तु आकर तथागत का दर्शन करने जाते हैं।
विज्ञापन


सड़क पर हम सभी का जहां चलना दुश्वार है, वहीं बौद्धिष्ठ देशों में यहां की छवि खराब हो रही है। कहा कि एक माह के अंदर बढनी-ढेवरुआ-नौगढ मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय पर आमरण अनशन को बाध्य होंगे। पुतला दहन में मनोज यादव, सत्यानन्द सिंह, मतीबुल पठान, इसराइल, दिलीप यादव, सुल्तान अहमद, फारूक राइनी, मोहम्मद इब्राहीम, जुबेर इद्रीशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें