सिद्धार्थनगर। पिछले तीन दिनों से हो रही बूंदा-बांदी व बादल के आने जाने से मौसम नम हो गया है। हालांकि, अच्छी बारिश नहीं होने से कुछ लोग मायूस भी रहे हैं, क्योंकि बारिश होगी तो फसल को फायदा होगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तीन दिन बाद अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम शुष्क होने से लोग घरों से निकलकर बाहर टहल रहे हैं। पूरे दिन आसमान में बादल छाया रहता है। कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना बनीं हुई है। बादल छाए रहने के कारण गर्मी और उसम कम रही। लोगों ने शाम को सुहाना मौसम का आनंद लिया। अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।