फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: होली मनाने जैसे-तैसे घर आए...अब परदेस वापसी का सफर मुश्किल

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर ट्रेन पर चढ़ते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। होली पर घर आए प्रवासी मजदूरों को अब वापस जाना कठिन हो गया है। ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने से व रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ से यात्रा कठिन हो गई है।
इससे होली पर घर आए यात्रियों को शनिवार को अन्य प्रदेश जाते वक्त परिवहन का दर्द झेलना पड़ा। कई जगहों पर यात्री घंटों प्राइवेट वाहनों का इंतजार करके गंतव्य तक गए। शनिवार की दोपहर 12:00 बजे सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे दिनेश, साहू, गौरव ने बताया कि गुजरात जाना है। जिले से होकर जाने वाली ट्रेन में पहले से ही नो रूम है। इससे गोरखपुर से ट्रेन का सहारा लेंगे।
विज्ञापन

वहीं रेलवे स्टेशन पर लखनऊ जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे सजीवन ने बताया कि परिवार के साथ मुंबई जाना है। गाेरखपुर व जिले से होकर संचालित होने वाली ट्रेन पहले से ही नो रूम है। लखनऊ से संचालित होने वाली ट्रेन में रविवार की टिकट है। इससे पहले लखनऊ जा रहे है। उसके बाद वहीं से मुंबई के ट्रेन पर बैठकर जाएंगे।
रोडवेज पर दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रही सुषमा व पुष्पा ने बताया कि दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है। होली के छुट्टी पर घर आए थे। ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाया। इससे राेडवेज बस से यात्रा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्राइवेट बस में स्लीपर की सुविधा रहती है। लेकिन सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होने से सरकारी बस से दिल्ली जा रहे है। इसी तरह बांसी स्टैंड, सिद्धार्थ चौक, हाइडिल तिराहा व साड़ी चौराहे पर यात्री वाहनों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें