फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बंधुत्व बढ़ाता है स्काउट गाइड’

Sun, 29 Nov 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपति इंटर कालेज में तीन दिवसीय शीतकालीन स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

समारोह में प्रधानाचार्य त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट गाइड विद्यार्थियों में एकता व बंधुत्व का भाव जगाता है। अनुशासन के साथ कर्तव्य परायणता, विषम परिस्थितियों में धैर्य के साथ जीवन जीने की कला सिखाता है।
 शिविर में शामिल 16 टीमों के विद्यार्थी यहां सिखाए गए हुनर का उपयोग देश प्रेम व सामाजिक सद्भावना में करें। विशिष्ट अतिथि शिक्षक नेता लालता प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान परिवेश को देखते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण व स्वच्छता को बनाए रखने में अहम भूमिका का योगदान देना होगा।
विज्ञापन

इससे ही प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रहेगी और जीवन खुशहाल होगा। शिविर में 16 टीमों द्वारा बनाए गए साहसिक क्रिया कलाप, मीनार निर्माण, टेंट निर्माण, हस्तकला प्रदर्शनी, स्वच्छता, टावर निर्माण, बिना बर्तन के तैयार भोजन व महापुरुषों की झांकियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्काउट गाइड के जिला संगठन कमिश्नर हरिश्चंद यादव, मुख्य प्रशिक्षक सत्यानंद, अभिषेक, स्काउट प्रभारी रमेश चंद यादव, बैजनाथ चौरसिया, प्रमोद पाल, रामप्रताप सिंह, दिनेश यादव, ज्ञान कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें