फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बना शोपीस, खुले में फेंक रहे कचरा

Tue, 31 Mar 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़ोखर के हसवर में बना है आरसीसी
विज्ञापन

- केंद्र का दरवाजा गायब, दिख रही गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गांवों को साफ-सुथरा रखने के लिए सरकार की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। गौर ब्लॉक के बड़ोखर ग्राम पंचायत के हसवर में बना ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र शोपीस बनकर रह गया है। केंद्र का दरवाजा ही गायब है, यहां कोई कचरा नहीं लाया जाता है।
ग्रामीण रामचंद्र, सुभाष के मुताबिक, इसका कोई वास्तविक उपयोग नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। गांव के अंदर ही सूखा और गीला कूड़ा फेंकने के लिए प्रधान के घर के पास ही छोटा अपशिष्ट केंद्र बनाया गया है। यहां दोनों गड्ढे भर गए हैं, इनके बाहर गंदगी की भरमार है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि, कुछ दूर चलने पर पास में ही एक खेत में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। गांव के बगल में ही चनईपुर का भी एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनाया गया है। इसमें ताला लटक रहा था। एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र की दूरी महज 50 मीटर की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक-डेढ साल पहले सेंटर बनाया गया था। दूर होने की वजह से उसमें अभी तक कूड़ा-कचरा नहीं फेंका गया। बगल वाले केंद्र में फेंका जाता था। कई माह पहले सफाईकर्मी आया और गंदगी को जलाकर चला गया। उसके बाद से अभी तक कोई सफाईकर्मी कूड़ा उठाने नहीं आया। ग्राम प्रधान गोविंद ने बताया कि इस पर ठोस कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें