शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर के पीछे धर्मशाला के पास सोलर लाइट में लगी दो बड़ी बैट्री को बुधवार रात चोर उठा ले गए। जिसकी जानकारी मंदिर के व्यवस्थापक पुलिस को दी।
मंदिर में पुजारी सत्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि बुधवार राम में लाइट जल रही थी मंदिर का फाटक बंद करके कमरे में सोने चले गए। भोर में देखा कि लाइट नहीं जल रही है और अंधेरा है। वहां जाकर देखा तो सोलर लाइट के लिए लगाई गई दो बड़ी बैटरी गायब है। व्यवस्थापक रामसेवक गुप्ता ने कहा कि बैटरी के गायब होने की लिखित तहरीर शोहरतगढ़ थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने कहा कि मामले की जानकारी है। तहरीर के आधार कार्रवाई की जाएगी। संवाद