सकारपार। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के मसिना सिंघोरवा गांव के सिवान में बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गई। अचानक आग की लपटे उठीं और जलते-जलते क्षेत्र के मुडार बुजुर्ग गांव के समीप तक पहुंच गई। मुडार बुजुर्ग गांव के पश्चिम विशाल गड्ढा होने की वजह से आग की लपटे कुछ कम हुई। वहीं, ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चालू करके किसी तरह आग पर काबू पाया। आगजनी से मसिना, सिंघोरवा, कम्हरिया, मुडार बजुर्ग, मुडार खुर्द, हसवापार के बीच लगभग 400 बीघा गेहूं की डंठल राख हो गई। गांव के जुम्मन, मोहम्मद हुसैन, रमाकांत तिवारी, सूर्य नाथ त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, ओम प्रकाश आदि ने लगातार आगजनी को लेकर चिंता जताई है। संवाद