फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना नंबर की मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

विज्ञापन
कठेला समय माता पुलिस ने पकड़ी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
बिना नंबर की मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
विज्ञापन

बिस्कोहर/कठेला। कठेला समय माता थाने की पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंगलवार को बिना नंबर की मिट्टी लदी टैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर सीज कर दिया। इंस्पेक्टर सूरज नाथ सिंह की पूछताछ में टैक्टर चालक ने अपना नाम लोधई उर्फ राजकुमार बताया। बताया कि मिट्टी खनन कठेला निवासी सुखदेव मौर्य द्वारा कराया जा रहा है। और टैक्टर-ट्रॉली भी सुखदेव मौर्य की ही है। पुलिस ने मिट्टी खनन का परमीशन मांगा तो वह नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने टैक्टर-ट्रॉली सीज कर मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी इटवा व खनन विभाग को दे दी। इंस्पेक्टर सूरज नाथ सिंह ने बताया कि टैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। अग्रिम कार्रवाई एसडीएम व खनन विभाग के स्तर से ही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें