फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मॉडल पेपर हल करने से आसान हो जाएगी परीक्षा

विज्ञापन
बृजेश मणि त्रिपाठी। प्रवक्ता हिंदी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मॉडल पेपर हल करने से आसान हो जाएगी परीक्षा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की तिथि नजदीक आने के साथ ही परीक्षार्थियों ने तैयारी तेज कर दी है। अच्छे नंबर लाने के लिए विद्यार्थी घंटों पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, परीक्षा की तैयारी कैसे की जाए, जिससे अच्छे अंक प्राप्त हों, इसके लिए शिक्षक भी उन्हें तैयारी के टिप्स दे रहे हैं।
कोई शिक्षक मॉडल पेपर को बार-बार हल करने के लिए के लिए बच्चों को प्रेरित कर रहा है तो वहीं कुछ शिक्षक परीक्षा में घबराहट को पीछे छोड़ते हुए शांत मन से तैयारी करने की सलाह दे रहे हैं, जिससे बच्चा अच्छा अंक प्राप्त कर सके। अमर उजाला ने शिक्षकों के प्रयास को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में शहर के सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज के हिन्दी के प्रवक्ता बृजेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों को परीक्षा से जुड़ी कई जानकारी दी। बताया कि छोटे प्रश्नों को कई बार पढ़ें, क्योंकि छोटे प्रश्न जल्द याद होते हैं। परीक्षा के समय अकसर बच्चों में भय बना रहता है कि पता नहीं कैसा पेपर होगा। पहले परीक्षार्थी इस भय को परीक्षा छोड़ें। वह तय कर लें कि कब उन्हें पढ़ना है और कितनी देर तक पढ़ना है। क्योंकि पढ़ाई करते समय एकाग्रता जरूरी है। अगर बोझ मानकर पढ़ते हैं तो याद नहीं होगा। घबराएं बिना हिंदी विषय पढ़ें, परीक्षा आसान हो जाएगी।
इस प्रकार से करें तैयारी
- बहुविकल्पी प्रश्नों को अधिक से अधिक पढ़ें।
- महत्वपूर्ण लेखकों का संक्षिप्त जीवन परिचय तथा भाषाशैली और रचनाओं को सही तरह से याद करें।
- महत्वपूर्ण कवियों का संक्षिप्त जीवन परिचय तथा उनके भाव पक्ष और कला पक्ष के साथ रचनाएं याद करें।
- गद्य और पद्य के संदर्भ बिल्कुल सही होने चाहिए।
- रस, छंद, अलंकार और व्याकरण में थोड़ा लिखकर अधिक अंक मिल जाते हैं, इसलिए इस पर ध्यान दें।
- पढ़ाई करते समय लिखते रहें, इससे आसानी से याद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें