फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसओजी प्रभारी बदले गए, 23 सब इंस्पेक्टर इधर से उधर

Thu, 07 Mar 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने एसओजी प्रभारी, कई चौकी इंचार्ज समेत 23 अन्य उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है। क्राइम ब्रांच में तैनात एसआई जनार्दन प्रसाद को एसओजी का प्रभारी बनाया गया है। गजेंद्र प्रताप सिंह को एसओजी से अपराध शाखा में भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय के अनुसार, एसआई रणंजय सिंह को चौकी प्रभारी टांडा खुर्द बनाया गया है। विवेकानंद तिवारी चौकी प्रभारी गनेशपुर, प्रदीप सिंह चौकी प्रभारी हनुमानगंज, शशिशेखर सिंह चौकी प्रभारी विशुनपुरवा, एसआई आशुतोष शुक्ल को हड़िया, अरुण पांडेय को रौता, बृजमोहन सिंह पटेल चौक, आनंद सिंह बड़ेवन, अजय सिंह सिविल लाइन, जयशंकर पाण्डेय असनहरा, रितेश सिंह, विक्रमजोत, जयप्रकाश मिश्र को महराजगंज पुलिस चौकी कमान सौंपी गई है।
उपनिरीक्षकों में राम अशोक यादव व संदीप यादव को रुधौली, शुक्ल को पुरानी बस्ती, रमेश यादव, राजेश यादव, सुनील कुमार गौड़ और राममणि उपाध्याय को कोतवाली भेजा गया है। चंद्रकांत पांडेय को छावनी, पंकज त्यागी कप्तानगंज, महिला एसआई शोभा यादव को कलवारी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें