कपड़े के साथ पकड़े गए दो तस्कर
बर्डपुर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने शनिवार को सीमा के पर चेकिंग के दौरान दो लोगों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से कपड़े बरामद किए गए। पूछताछ के बाद दोनों को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया। एसएसबी 43वीं वाहिनी सहायक उप निरीक्षक सुखराज ने बताया कि शनिवार को वह सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच सीमा पार करने की कोशिश करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया गया। इनके पास से रेडीमेड कपड़ा बरामद किया गया। पकड़े गए दोनों ने आरोपियों ने अपनी पहचान बलराम यादव निवासी बनियाबारी थाना कपिलवस्तु, प्रवीन यादव निवासी नौडिहवा थाना मोहाना बताया। पकड़े सामान सहित दोनों को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक सुखराज, धीरेंद्र कुमार, जडेजा जयवंत शामिल रहे।