फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झाड़ू लगाते समय सांप ने काटा, युवती की हुई मौत

Sat, 22 Jul 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रोहांव बुजुर्ग गांव में शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब एक युवती को सांप ने काट लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग पुलिस को सूचना न देकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के रोहांव बुजुर्ग गांव निवासी सोनिया (18) पुत्री सजीवन शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया, जिससे वह चिल्ला कर गिर पड़ी चिल्लाहट सुन परिवार के अन्य लोग सोनिया के पास पहुंच गए। तब उसने पैर में सांप काटने की बात परिवार वालों को बताई। आननफानन परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें