फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्यालय में बनेगी स्मार्ट प्रयोगशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में बनेगी स्मार्ट प्रयोगशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में बीडीओ संगीता यादव ने शनिवार को छात्र-छात्राओं के पठन पाठन से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने कक्षा सात व आठ के छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुए सवाल पूछे। विद्यालय में चार सौ छात्र-छात्राओं का नामांकन होने पर तारीफ की और विद्यालय में स्मार्ट प्रयोगशाला लैब बनाने का बच्चों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि उच्य प्राथमिक विद्यालय लेदवा में कक्षा सात व आठ में रेनू कसौधन, मैंनाज, निलेश, आकाश, गरिमा, प्रीति, विशाल, विनीत कुमार, अखिलेश, कमलेश, चांदनी, पुष्पा, विशाल आदि छात्र-छात्राओं से पठन पाठन से जुड़ी विषय से कई प्रश्न किया गया। एक-एक सवाल के छात्र-छात्राओं ने सही उत्तर दिया। सभी बच्चों ने हंसुड़ी औसानपुर की तरह स्मार्ट प्रयोगशाला लैब बनवाने के लिए मांग किया। बच्चों की मांग को देखते हुए स्मार्ट प्रयोगशाला लैब बनाने के लिए ग्राम सचिव व प्राधन को प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि जल्द ही लेदवा विद्यालय पर स्मार्ट प्रयोगशाला लैब का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार की प्रयोग करना सिखाया जाएगा। जिससे छात्र-छात्राओं को अत्यधिक ज्ञान प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें