फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निकाली गई तिरंगा यात्रा गंूजते रहे देशभक्ति के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र के अमौना पांडेय में भाजपा की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि रहे। यात्रा के दौरान जय हिंद, जय भारत, भारत माता की जय और मेरा तिरंगा मेरा अभिमान जैसे नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। भारतभारी मंडल में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अमौना पांडेय से हुआ, जो बढ़नी चौराहे पर समाप्त हुई। पूर्व विधायक ने कहा कि हर घर तिरंगा और यात्रा जैसे कार्यक्रमों से देशवासियों में राष्ट्र प्रेम और सद्भावना की भावना जागृत होती है। इस दौरान चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, लवकुश ओझा, धर्मराज वर्मा, दिलीप पांडेय, लालजी शुक्ला, अमरेंद्र त्रिपाठी, अवधेश चौधरी, उदय शंकर श्रीवास्तव, रविंद्र शर्मा शिव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें