फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीमावर्ती क्षेत्र के नेपाल के खोरिया गांव बांध पर बना स्लैब टूटा

Thu, 24 Aug 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में नेपाल के कपिलवस्तु जिले के यशोधरा गांव पालिका स्थित बाणगंगा नदी के किनारे बसा खोरिया गांव नदी के कटाव से परेशान है। पिछले सप्ताह लगातार बारिश के कारण नदी के किनारे गांव से सटे बांध पर बना कंक्रीट का स्लैब ध्वस्त हो गया है, जिससे गांव वाले सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

नदी कटाव की समस्या के समाधान के लिए मुख्य जिलाधिकारी ने अपने टीम के साथ बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया है। नदी के कटाव के कारण यशोधरा ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर आठ खोरिया गांव के सटे बह रही बान गंगा नदी से खतरा मंडरा रहा है, जबकि गांव के तटीय क्षेत्र की खेती योग्य जमीन बंजर भूमि में तब्दील हो गई है। नदी के कटाव से गांव के लोगों की रात की नींद गायब हो गई है।

मॉनिटरिंग के दौरान वार्ड अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा कि नदी के कटाव को रोकने के लिए दीर्घकालिक समाधान निकाला जाना चाहिए। कटाव रोकने के लिए नदी में तार की जाली की जगह कंक्रीट के खंभों के साथ तार की जाली लगाना जरूरी है।
विज्ञापन

मुख्य जिला अधिकारी शंकर हरि आचार्य ने बताया कि एक सप्ताह से पहाड़ों पर बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नदी में रखे पत्थरों से गांव के सटे तटबंध के तार का जाल टूट गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग को आदेश दिया गया है। जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें