अमर उजाला ने चावल तस्करी की खबर को किया गया था प्रकाशित
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। ढेबरुआ पुलिस ने तस्करी के लिए कार से ले जाए जा रहे छह क्विंटल चावल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अमर उजाला में चावल की तस्करी को उजागर करती खबर के बाद हरकत में आई पुलिस ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है।
ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र के बढ़नी नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच के रहने वाले भगवानदास को तस्करी के लिए ले जा रहे छह क्विंटल चावल कार के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद चावल व गिरफ्तार व्यक्ति को कस्टम कार्यालय बढ़नी सौंप दिया गया।
बता दें कि अमर उजाला में सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर चावल व खाद की तस्करी शीर्षक से चावल तस्करी से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई है। जिसके बाद हरकत में आई ढेेबरुआ पुलिस ने जांच के दौरान उक्त बरामदगी किया।
-