डुमरियागंज। राजस्व ग्राम लालाजोत निवासी समाजसेवी लवकुश तिवारी ने शनिवार को गांव में हुई आम के हरे पेड़ों की अवैध कटान के मामले में वनविभाग के अधिकारी पर जांच के नाम पर खानापूर्ति की औपचरिकता निभाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि हमारे गांव में हरे वृक्षों की अवैध कटान चल रही थी, जिसकी सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी वन विभाग डुमरियागंज से संपर्क किया गया। थाना भवानीगंज को भी संपर्क किया गया, लेकिन कार्रवाई जब नहीं हुआ तब जाकर के डीएफओ से संपर्क किया गया। उन्होंने मौके पर टीम को जांच के लिए भेजा। जांच टीम केवल खानापूर्ति करके चली गई। संवाद