फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 16 में छह मामलों का हुआ निस्तारण, 10 निराश लौटे

Sat, 22 Jul 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के महदेवा कुर्मी व भरवलिया के पंचायत भवन में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


बीडीओ सुरेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद उसका निस्तारण किया। दोनों ग्राम सभा में 16 मामले आए, जिनमें से छह मौके पर ही निस्तारण हुए। बीडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया जाएगा। जिसमें आवास, पेंशन, सम्मान निधि, राशन कार्ड और किसान सम्मान निधि के मामले आए। स्वच्छता के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। ग्राम पंचायत के कर्मियों को ग्राम सभा में बने पंचायत भवन में रोस्टर के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक बैठकर जरूरी कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि गरीब व अन्य लोगों को ब्लॉक मुख्यालय में अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े। किसी भी गरीब का शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सहायक विकास अधिकारी कृषि अजित वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों के लिए प्रमाणित बीज व उर्वरक की व्यवस्था किया हैं। किसानों को वर्ष में छह हजार रुपये का सहयोग भी दे रही है। जिसका लाभ सभी को लेना चाहिए। मिलने वाले पैसे को अपने खेत को और बेहतर उपज के लिए करना चाहिए। इस दौरान सचिव केशभान यादव, विनय श्रीवास्तव, प्रधान अजीजुर्रहमान, देवेंद्र चौधरी, सुरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें