संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। नई दिल्ली से लूटपाट कर भागे छह नेपाली बदमाशों को नेपाल की कोहलपुर पुलिस ने बुधवार देर शाम दबोच लिया। इनके कब्जे से नकदी और सोना बरामद किया है।
लूट के इनपुट मिलने के बाद नेपाल पुलिस ने जाल बिछाया था, लोकेशन मिलते ही उन्हें पकड़कर न्यायालय रवाना कर दिया। गिरफ्तार किए गए सभी नेपाल के कालीकोट के निवासी हैं।
कोहलपुर क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय की प्रमुख और पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मी खनाल ने बताया कि उनके पास से 15 तोला सोने के आभूषण ( नौ लाल रत्नों सहित) और 7,87,000 रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कालीकोट के नरहरिनाथ ग्रामीण नगर पालिका नौ की सरिता शाही, रासकोट नगर पालिका-एक के मान बहादुर शाही, तेज बहादुर शाही, सन्नी त्रिवेणी ग्रामीण नगर पालिका-आठ के पंकज केसी, अनीता खत्री और प्रेम बहादुर खत्री शामिल हैं।
वे दिल्ली स्थित एक घर से पैसे लूटने के बाद वहां रहने आए थे। गिरफ्तार लोगों में सरिता लगभग एक साल से नई दिल्ली स्थित एक घर में काम कर रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, सरिता को समूह के सदस्यों की साजिश के अनुसार घर में काम करने के लिए मजबूर किया गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि घरेलू नौकर बनकर और घर की नौकरानी का विश्वास हासिल करने के बाद, उन्होंने स्थिति का फायदा उठाया।
स