फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: सांसद-विधायक समर्थकों के बीच मारपीट मामले में छह नामजद, ढेबरुआ थाने में पीड़ित ने दी तहरीर

Sun, 22 Nov 2026 06:42 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के गोरखपुर क्षेत्रीय सह-संयोजक प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग और पुलिसकर्मी मौजूद थे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
थाना काेतवाली ढेबरुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़नी सीएचसी भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान शनिवार को हुई मारपीट के मामले में पीड़ित प्रदीप कुमार ने रविवार को ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने छह नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश और जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के गोरखपुर क्षेत्रीय सह-संयोजक प्रदीप कुमार ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि घटना सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग और पुलिसकर्मी मौजूद थे।

विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की पुष्टि के लिए कार्यक्रम स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों, वीडियो रिकॉर्डिंग और समाचार चैनलों पर प्रसारित फुटेज की जांच कराने की मांग की है। साथ ही घटना से जुड़े सभी फुटेज सुरक्षित रखने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें