सिद्धार्थनगर। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गलत बिल ठीक करने के लिए बिजली से संंबंधित अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए बृहस्पतिवार को मेगा कैंप का आयोजन किया गया।
विशेष विद्युत सेवा महा अभियान में विद्युत वितरण खंड-सिद्धार्थनगर के कार्यालय में कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम पांच बजे तक लगाया गया। इसमें 224 उपभोक्ताओं से 6.79 लाख रुपया का बकाया वसूला गया।
एक्सईएन ज्ञानप्रकाश ने बताया कि कैंप का आयोजन 18 एवं 19 जुलाई को भी सुचारु रूप से खंडीय कार्यालय में किया जाएगा। कैंप के पहले दिन नए कनेक्शन की के पांच, भार वृद्धि की 25, बिल संशोधन की 59. विधा परिवर्तन की आठ एवं अन्य कार्यों की 18 शिकायत मिली। जिनका समाधान के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया गया है।
सभी समस्याओंं का निराकरण सात दिन के अन्तर्गत कर लिया जाएगा। संवाद