लोटन। कोतवाली क्षेत्र के हरिवंशपुर चौकी प्रभारी व उनके हमराही ने तस्करी के लिए छह बोरी यूरिया नेपाल ले जाते समय पकड़ ली। लिखापढ़ी करके उसे कस्टम को सौंप दिया। घटना बुधवार सुबह सात बजे की बताई जा रही है। चौकी प्रभारी नंदलाल सरोज अपने हमराहियों के साथ नेपाल भारत के सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान छह साइकिल सवार एक-एक बोरी यूरिया खाद लेकर भुसौला अदाई गांव के पास नेपाल सीमा की तरफ जा रहे थे। पुलिस की निगाह पड़ गई। पूछताछ के दौरान कोई कागज नहीं दिखा पाए। यूरिया सहित आराेपियों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद