पथरा। पथरा पुलिस ने सोमवार को छह लोगों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के अजगरा गांव स्थित एक शराब की दुकान पर रविवार रात करीब 8 बजे कुछ लोगों ने दुकान के मुनीम को डराया-धमकाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डुमरियागंज थाना क्षेत्र के औसान कुइयां गांव निवासी अशोक कुमार (30), शनि कुमार (19), राज गौतम (19), शिवा गौतम (23), इश्क कुमार (24) और भुनेश्वर गौतम (33) गौतम का शांतिभंग में चालान किया। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।