फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़े

Fri, 11 Aug 2023 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल में भारी बारिश के कारण दांग जिले की देउखुरी घाटी के आस पास के क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। खरे नदी में आई बाढ़ के से ईस्ट-वेस्ट हाईवे के पास की बस्तियों में पानी घुस गया है और वहां रहने वाले लोग सुरक्षित जगहों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। बारिश और बाढ़ के चलते लमही नगर पालिका-1 में कौड़ियाखोला की होम पाइप इंडस्ट्री में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय गढ़वा के पुलिस प्रमुख नवीन वली ने बताया कि जल निकासी नहीं होने से हाईवे के उत्तरी इलाके की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। इसी तरह गढ़वा ग्रामीण नगर पालिका-तीन और पांच में बाढ़ के कारण बस्तियों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है।
कालाकाटे-सिकटा-हुलाकी राजमार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ने से मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। बाढ़ की त्रासदी से क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों और पुलों को काफी नुकसान हुआ है। आने वाले दिनों में तेज बारिश की सूचना के चलते नेपाल में बाढ़ की स्थिति और भी भयावह होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें