फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहीं बनना पड़ेगा भीड़ का हिस्सा..आराम से करा सकेंगे जांच

Tue, 18 Jun 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन एमसीएच विंग में लगेगी
विज्ञापन


पुराने अस्पताल में एक गैलरी में चलने की वजह से मरीजों को बैठने और जांच करने में छुट्टा था पसीना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए परेशान होने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब मरीजों को गैलरी और यहां वहां खड़ा होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बल्कि उन्हें बैठने का उचित स्थान मिलेगा और आसानी से जांच करा सकेंगे। क्योंकि अल्ट्रासाउंड मशीन को एमसीएच विंग में स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद मरीजों की भीड़ काफी बढ़ गई। लेकिन जांच और सारा काम उन्हीं स्थानों पर हो रहा है, जहां पहले होता है। ऐसे में लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। मरीजों को खड़े होकर इंतजार करने में और बीमार हो जाना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति अल्ट्रासाउंड सेंटर की थी। एक छोटे से कमरे में जांच और गैलरी में खड़े होकर इंतजार। इसी के आगे एक्स-रे सेंटर होने के कारण जांच कराने के लिए आने वाली महिलाओं को बार-बार उठना पड़ता था। इससे गर्भवती महिलाओं की परेशानी और बढ़ जाती है। इन समस्याओं को देखते हुए अल्ट्रासाउंड को महिला अस्पताल एमसीएच बिंग में स्थानांतरित किया जा रहा है। यहां आने से दो फायदे होंगे। एक तो डिलिवरी वाली महिलाओं की वहीं जांच हो जाएगी। दूसरे बाहर से आने वाले मरीजों को जांच में दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि यहां जगह काफी है। ऐसे में बैठने की सुविधा रहेगी। पानी भी आसानी से मिल सकेगा। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि अल्ट्रासाउंड को एमसीएच बिंग में लगवाया जाएगा। क्योंकि यहां पर जगह न होने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें