तिलौली। शिवनगर डिडई में सोमवार को एक युवक को प्राथमिक विद्यालय डारीडीहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 12 गत्ता देसी शराब बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक राम कृपाल शुक्ल के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम में शामिल आबकारी निरीक्षक संजय पांडेय क्षेत्र द्वितीय बांसी, उपनिरीक्षक विनय यादव, कांस्टेबल सुशील यादव व जितेंद्र राजभर ने सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अभिषेक निवासी इंदिरानगर कस्बा व थाना रूधौली जनपद बस्ती बताया गया। आबकारी एक्ट में चालान कर दिया गया है। संवाद
-