फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीता हरण की लीला देख भावुक हुए दर्शक

Thu, 16 Nov 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सहिजवार में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के सहिजवार गांव में आयोजित रामलीला में बुधवार रात कलाकारों ने सीता हरण की लीला का मंचन किया। इसे देख दर्शक भावुक हो गए। लीला में कलाकारों ने दिखाया कि लक्ष्मण द्वारा सूपर्णखा की नाक काटना से लेकर भगवान राम द्वारा मारीच का वध, सीता हरण और जटायु रावण के युद्ध तक की लीला का मंचन किया गया। रावण की बहन सूपर्णखा भगवान राम और लक्ष्मण के पास वन में पहुंच जाती हैं।
वहां सूपर्णखा ने भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण से शादी करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन लक्ष्मण ने अपने धनुष बाण से सूपर्णखा की नाक काट डाली। इसके बाद सूपर्णखा अपने भाई रावण के पास जाती है और वहां एक तपस्वी द्वारा नाक काटे जाने के विषय में अपने भाई को बताती है। इसको सुनकर रावण ने कहा कि उन तपस्वी की इतनी हिम्मत जिन्होंने मेरी बहन की नाक काट डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रावण और जटायु के बीच युद्ध हुआ। सीता हरण की लीला को देखकर दर्शक मुग्ध हो उठे। इस दौरान राम प्रताप चौधरी, राजकपूर, रामकपिल, रामपाल यादव, सुखराम, हनुमान, अंकित, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें