फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुत्ते हुए हमलावर, घर में लोग छिपा रहे बकरी

Thu, 16 Nov 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा थाना क्षेत्र के कई गांवों में है कुत्तों का आतंक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे से उत्तर बसे तीन गांवों में कुत्तों का आतंक है। अब तक इन गांवों में कुत्ते लगभग दस बकरियों को काटकर लहूलुहान कर चुके हैं। बुधवार की रात ग्राम पंचायत पिपरा मुर्गिहवा में चार व्यक्तियों को काटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात में पिपरा मुर्गिहवा निवासी लक्ष्मीचंद (50) लघुशंका कर रहे थे। अचानक पीछे से आए कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने मारपीट कर कुत्तों से उन्हें बचाया। लेकिन तब तक कुत्ते उन्हें काटकर लहूलुहान कर चुके थे। उसके बाद दो वृद्ध रघुनाथ (72), केवला (70) जो लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे। इन्हीं कुत्तों के झुंड के शिकार हो गए। इसके चलते वे लोग घायल हो गए। उसके बाद घर से बाहर निकले जोखई प्रसाद के ऊपर पंजों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए, बृहस्पतिवार को सभी को इलाज के लिए सीएचसी इटवा लाया गया। ग्राम वासियों में मो. इमरान, राम प्रकाश, अनिल कुमार, लाल बहादुर, श्याम राज, सुबराती, रामसागर, सत्यनारायण, राम विलास आदि ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह से आवारा कुत्तों के हमलों से एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के साथ लगभग दस की संख्या में बकरियां इनकी शिकार बन चुकी हैं। इन ग्रामीणों ने प्रशासन से इन कुत्तों से बचाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें