फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के चौखट पर धरने पर बैठी प्रेमिका

Sun, 19 Jun 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
gold frod - फोटो : Bureau
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शादी के झांसे में आई प्रेमिका को जब प्रेमी से धोखा खाने का अंदेशा हुआ तो वह बगावत पर उतर आई। शुक्रवार को वह प्रेमी के घर पर धरने पर बैठ गई। इधर प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया। इस मामले की जानकारी थाने तक पुहुची। पुलिस के हस्तक्षेप से प्रेमी काबू में आया। और प्रेमिका से शादी को राजी हुआ। मामला थाना शोहरतगढ़ के पुलिस चौकी खुनुवां के एक गांव का है। प्रेमी प्रेमिका एक ही गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन

 गांव के एक युवक व युवती में प्रेम प्रसंग हो गया। दोनोे के प्रेम की प्रगाढ़ता ऐसी थी कि वे पति व पत्नी की तरह रहने लगे। कुछ दिन पूर्व से युवक ने प्रेमिका से दूरी बनानी शुरू कर दी। थानेदार मानवेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया। इसके बाद दोनों पक्षों में रविवार की रात को निकाह की रजामंदी बनी।
सीओ शोहरतगढ़ शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया गया। रविवार की रात पुलिस की देखरेख में निकाह संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें