बहन की ससुराल वालों को पीटा
इटवा थानाक्षेत्र के गौरा बाजार गांव की घटना
ससुरालियों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। थानाक्षेत्र के गौराबाजार में बहन के बुलावे पर उसके ससुराल पहुंचे भाइयों ने ससुराल वालों को जमकर पीटा। ग्रामीणों के बीचबचाव के बाद मामला शांत कराया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस चौकी की टीम ने मामले को शांत करवाया। क्षेत्र के गौराबाजार गांव निवासी एक परिवार में नौगढ़ कस्बे की एक लड़की की शादी हुई है। बुधवार को किसी बात पर ससुराल वालों से विवाद हुआ। इसके बाद लड़की ने अपने भाइयों को बुला लिया। नौगढ़ से गौराबाजार पहुंचे भाइयों ने ससुराल वालों को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आए गांववालों ने समझा बुझाकर मामले का निस्तारण कराना चाहा। मगर युवकों ने गांववालों की बात को अनसुना कर पिटाई करते रहे। इस पर गांववालों मामले की जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी शाहपुर महेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले को शांत कराए हुए दोनों पक्षों को पुलिस चौकी शाहपुर ले गए। चौकी प्रभारी शाहपुर महेश शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया है।