पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जखौलिया में शुक्रवार को लगाई गई चौपाल में ग्रामीण हीरालाल, निरहू, सावित्री ने बताया कि उनका नाम परिवार रजिस्टर में नहीं है, जिसको दर्ज कराने के लिए कई बार दौड़ चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सावित्री ने विधवा पेंशन बनवाने की मांग की। रतन ने बताया कि पहले हमारा किसान सम्मान निधि का पैसा आ रहा था, लेकिन अब बंद है। गीता, प्रेमसागर, चंद्रवती, कमलावती ने आवास की मांग की। वहीं ग्राम पंचायत जम्हरिया में आयोजित ग्राम चौपाल में लोगों ने आवास, विधवा, दिव्यांग पेंशन जैसी अनेक समस्याओं के बारे में बताया। इस दौरान एडीओ पंचायत अवधेश कुमार, सचिव मो. मुस्तफा, सुनील कुमार, प्रधान विरेंद्र कुमार जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार रामबृक्ष, लालगीर व अन्य मौजूद रहे। संवाद